Home Latest परेवाडीह को जल्द मिल सकती है मेडिकल कॉलेज की सौगात, महापौर व...

परेवाडीह को जल्द मिल सकती है मेडिकल कॉलेज की सौगात, महापौर व अधिकारियों ने किया स्थल का निरीक्षण

परेवाडीह | ग्राम परेवाडीह में मेडिकल कॉलेज की स्थापना की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। हाल ही में महापौर, प्रशासनिक अधिकारी एवं तकनीकी विशेषज्ञों की टीम ने परेवाडीह में प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। यह भूमि 50 एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैली हुई है, जो मेडिकल कॉलेज के लिए उपयुक्त मानी जा रही है। स्थानीय सरपंच व ग्रामीणों ने अधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत किया और मेडिकल कॉलेज की संभावनाओं को लेकर उत्साह व्यक्त किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जमीन के भू-आकृतिक और अधोसंरचनात्मक पहलुओं का भी जायजा लिया। महापौर ने कहा, “शहर और आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को मेडिकल शिक्षा के लिए बाहर न जाना पड़े, इसके लिए इस कॉलेज की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही थी। यह पहल क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को भी नई दिशा देगी।” ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इससे न केवल शिक्षा के क्षेत्र में विकास होगा, बल्कि स्थानीय लोगों को रोजगार और स्वास्थ्य सुविधाएं भी मिलेंगी। एसडीम पीयूष तिवारी, निगम आयुक्त श्रीमती प्रिया गोयल, तहसीलदार सूरज बंछोर, सी एस डॉ अरुण टोडर,ग्रामीणजन उपस्थित थे

Exit mobile version