Home Religious परमेश्वरी जयंती पर बाइक रैली कल, निर्वाचित पंच, सरपंच का होगा सम्मान

परमेश्वरी जयंती पर बाइक रैली कल, निर्वाचित पंच, सरपंच का होगा सम्मान

 धमतरी। धमतरी मंडल देवांगन समाज द्वारा 4 फरवरी को मंडल स्तर पर मां परमेश्वरी महोत्सव मनाया जाएगा। सुबह 10 बजे दानीटोला स्थित देवांगन धर्मशाला में स्थापित मां परमेश्वरी की पूजन-अर्चना के बाद बाइक रैली निकाली जाएगी। शहर भ्रमण कर वापस कार्यक्रम स्थल में समापन होगा। सभी वर्ग के लिए सुबह 11 बजे से खेलकूल प्रतियाेगिता रखी गई है। दोपहर 1 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। दोपहर 3 बजे अतिथियों का सम्मान एवं विजेता प्रतिभागियाें का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर विजय देवांगन होंगे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष टोपेश्वर देवांगन करेंगे। विशेष्ट अतिथि भखारा नगर पंचायत अध्यक्ष पुष्पलता देवांगन, आमदी पार्षद उषा देवांगन, ईश्वरचंद देवांगन, मोहित देवांगन एवं निर्वाचित पंचायत पंच व सरपंच होंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने समाज के पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है। बाइक रैली प्रभारी मनीष देवांगन, राजा देवांगन, श्याम देवांगन, सुरेश देवांगन, सांस्कृतिक प्रभारी संतोष देवांगन, प्रकाश देवांगन, शिल्पी देवांगन, पेमेश्वरी देवांगन, भोजन प्रभारी यशवंत देवांगन, भागवत देवांगन, टीकम देवांगन, भगतराज, खेलकूद प्रभारी पूर्णानंद देवांगन, जगदीश देवांगन, रोहित देवांगन को जिम्मेदारी दी गई है।

Exit mobile version