Home प्रदर्शन पत्रकार पर हमला, भाजपाईयों ने घरों के बाहर तख्तियाँ लेकर किया प्रदर्शन ...

पत्रकार पर हमला, भाजपाईयों ने घरों के बाहर तख्तियाँ लेकर किया प्रदर्शन   

धमतरी| कांकेर में कांग्रेस नेताओं द्वारा पत्रकार कमल शुक्ला पर किये गए जानलेवा हमले के विरोध में भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अपने अपने घरों के बाहर हाथों में तख्तियाँ लेकर विरोध प्रदर्शन किया। भाजपाईयों ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है |माफियाराज, गुंडाराज पूरी तरह हावी हो चुका है। कभी जनप्रतिनिधि, कभी पत्रकार पर हमला हो रहा है | पत्रकारिता लोकतंत्र के चार स्तंभों में से एक है तथा उस पर किया गया हमला लोकतंत्र पर हमला है | भारतीय जनता पार्टी इसकी भर्त्सना करती है।

 

Exit mobile version