धमतरी| कोरोना के बढ़ते ग्राफ को देखते हुए नवरात्रि पर्व को लेकर शासन ने गाइडलाइन जारी की है | शासन के इस निर्देश का विरोध शुरू हो गया है। श्री राम हिंदू संगठन ने इसे हिंदू विरोधी निर्देश बताते हुए तत्काल प्रभाव से निरस्त करने की मांग की है। उन्होंने इस सम्बन्ध में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है | ज्ञात हो कि 17 अक्टूबर से दुर्गा नवरात्र उत्सव शुरू हो रहा है। वर्तमान में वैश्विक स्तर पर फैले कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए अनेक प्रयास किए जा रहे है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जयप्रकाश मौर्य ने कोविड-19 के संक्रमण के फैलाव एवं रोकथाम को ध्यान में रख नवरात्र पर्व के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए है। इस 