Home Latest नवनिर्वाचित विधायक ओंकार साहू को हजारों की संख्या में बधाई देने पहुँचे...

नवनिर्वाचित विधायक ओंकार साहू को हजारों की संख्या में बधाई देने पहुँचे लोग , ओंकार साहू ने जताया आभार

धमतरी । विधानसभा में कांग्रेस पार्टी के नवनिर्वाचित विधायक ओंकार साहू को मिली जीत के बाद लगातार हजारों की संख्या में क्षेत्र वासियों एवं कार्यकर्ता बधाई देने निवास स्थान आमदी पहुँच रहे है. इस अवसर पर ओंकार साहू ने क्षेत्र की जनता, कार्यकताओं के प्रति आभार जताते हुए कहा विधानसभा 2023 का निर्वाचन में कार्यकर्ताओं एवं जनता ने लड़ाई लड़ी है. यह जीत कार्यकर्ताओं और जनता की जीत है. हर एक कार्यकर्ता ने ओंकार साहू बनकर चुनाव लड़ा है मै शीश नवाकर आप सबका अभिन्दन करता हूँ ।

आगे सब मिलकर धमतरी को नयी दिशा देने के जन भावना के अनुरूप कार्य करेंगे. इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष घनश्याम साहू, जिला महामंत्री अमरदीप साहू, भगवान सिंह सोनवानी, मोहन जांगड़े, परमानंद आडिल श्रीमती गोमती, ईश्वरी, ललित चौधरी, कुलेश्वर साहू, पूरन साहू, चंद्रशेखर साहू, गोवर्धन साहू, गायत्री साहू, भारत राम साहू, सहदेव राम साहू, पुरुषोत्तम साहू, नवलख साहू, रामजी टंडन,जागेश्वर पंच,रैनसिंग निर्मलकर,चमन साहू ,जगतराम यादव,मोहन जागड़े, राजेंद्र भारती, साहू समाज के सम्मनियजन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Exit mobile version