
कोलकाता|बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हमले के मामले पर राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. जगदीप धनखड़ ने बंगाल की पुलिस और प्रशासन पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा, बंगाल में कानून व्यवस्था बेहद खराब है. जेपी नड्डा की सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे. कानून-व्यवस्था की स्थिति पर राज्य के डीजीपी और मुख्य सचिव को समन भेजा गया है. बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कहा, ‘संविधान की रक्षा करना मेरी जिम्मेदारी है. लोगों की रक्षा करना मेरा दायित्व है. ममता सरकार को संविधान का पालन करना ही होगा. बंगाल में जो हो रहा है, ठीक नहीं हो रहा है. कल का हमला लोकतंत्र के लिए बेहद शर्मनाक है. बंगाल में संविधान की मर्यादाएं टूट रही हैं. कल की घटना के लिए ममता बनर्जी को माफी मांगनी होगी.’