Home Latest निरक्षण नगर निगम की सख्त कार्रवाई: 6 दुकानदारों पर जुर्माना, प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त

नगर निगम की सख्त कार्रवाई: 6 दुकानदारों पर जुर्माना, प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त

स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर निगम की सख्त कार्रवाई: 6 दुकानदारों पर जुर्माना, प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त

धमतरीl स्वच्छ भारत मिशन अभियान के अंतर्गत धमतरी नगर निगम ने शहर में सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु कठोर कदम उठाए हैं। नगर निगम की टीम ने सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वाले 6 दुकानदारों पर ₹1400 का चालान काटा।

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नियंत्रण हेतु की गई है। साथ ही, निरीक्षण के दौरान 8 दुकानों की जांच की गई, जिनमें प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री — लगभग 20 किलोग्राम झिल्ली, 1 किलोग्राम प्लास्टिक चम्मच तथा 1 किलोग्राम डिस्पोजल — जब्त की गई।

नगर निगम ने स्पष्ट किया कि प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंचाता है और यह स्वच्छता अभियान की भावना के विरुद्ध है। अधिकारियों ने दुकानदारों को भविष्य में सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।

नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें और प्रतिबंधित प्लास्टिक उत्पादों का उपयोग न करें। यह कार्रवाई ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के उद्देश्यों को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

Exit mobile version