Home Uncategorized नकली पुलिस बनकर आये और व्यापारी के ढाई लाख रुपये उड़ा दिए,...

नकली पुलिस बनकर आये और व्यापारी के ढाई लाख रुपये उड़ा दिए, पुलिस जांच में जुटी

धमतरी | शहर में कोलकाता का व्यापारी लूट का शिकार हो गया। लुटरे नकली पुलिस बनकर व्यापारी का ढाई लाख रुपये ले उड़े। पुलिस लुटरों की तलाश में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक शनिवार को कोलकाता का साबिर हुसैन बैग, कपड़े लेकर व्यापार के सिलसिले में धमतरी आया था। उसके पास एक बैग था। जिसमे नगदी रकम थी।

लुटेरों ने लगातार उसका चुपके से पीछा किया।  व्यापारी साबिर जैसे ही आठवानी गली में घुसा। वैसे ही दो बाइक सवारों ने उसे रोका। सादे कपड़ों में आये बाइक सवारों ने एक आईडी कार्ड दिखाकर खुद को पुलिस बताया। जांच के नाम पर साबिर का बैग लेकर कुछ देर देखा। नगदी निकाल ली। जिसका साबिर को फौरन पता ही नही चला। बाद में जब पैसे गायब होने का पता चला तब पुलिस को सूचना दी गई। अब पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Exit mobile version