Home Latest नए जिला शिक्षा अधिकारी का टीचर्स एसोसिएशन ने किया स्वागत

नए जिला शिक्षा अधिकारी का टीचर्स एसोसिएशन ने किया स्वागत

धमतरी | छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन जिला इकाई धमतरी के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष डॉ.भूषणलाल चंद्राकर के नेतृत्व में एवं प्रांतीय उपाध्यक्ष देवनाथ साहु, प्रांतीय महिला प्रतिनिधि श्रीमती सविता छाटा के विशेष उपस्थिति में जिले में नवपदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मधुलिका तिवारी का गुलदस्ता भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए जिले में शिक्षा व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण एवं शैक्षणिक गुणवत्ता में बेहतर सुधार हेतु पुर्ण सकारात्मक सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। एवं नकारात्मक तथ्यों पर शिक्षक एवं बच्चों के हित में अपनी बात रखने की भी बात कही। संगठन ने जिले के परीक्षा परिणाम को बेहतर करने हेतु कुछ आवश्यक सूझाव भी रखे जिसमें मिशन अव्वल के तहत ली जाने वाली केन्द्रीय कृत मासिक मूल्यांकन के प्रकिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि इसके तहत पेपर लेने उसका मूल्यांकन करने फिर विनोबा एप में अपलोड करने से चार से छः दिनो का अनावश्यक समय प्रतिमाह जाया हो जाता है।अतः मासिक मूल्यांकन विद्यालय स्तर पर शिक्षकों को स्वतंत्रता देते हुए ली जाए।ताकि शिक्षकों को अध्यापन के लिए अधिक समय मिल सके। त्रैमासिक, अर्धवार्षिक एवं वार्षिक परीक्षा केन्द्रीय कृत आधार पर ली जावे। NEP 2020 के तहत संकुल प्राचार्यों को अपने संकुल के स्कूलों में दर्ज संख्या और शिक्षक संख्या के आधार पर शिक्षको का व्यवस्थापन करने का आदेश जारी किया जावे ताकि अध्यापन व्यवस्था में गुणात्मक सुधार किया सके। डीईओ मैडम ने अपनी सहमति व्यक्त करते हुए और अन्य समस्याओ को अवगत कराने की बात कही जिस पर संगठन पदाधिकारियों ने चारों ब्लॉक के शिक्षकों की सर्विस बुक का सत्यापन डीडीओ के द्वारा कराए जाने की मांग रखी। डीईओ द्वारा अति जर्जर भवनों की जानकारी भी मांगी गई।संगठन ने डीईओ के मार्गदर्शन में बेहतर कार्य करने प्रतिबद्धता दुहराई।जिला शिक्षा अधिकारी से सौजन्य भेंट के दौरान सहायक संचालक यदुनंदन वर्मा भी उपस्थित रहे। जिला शिक्षा अधिकारी के स्वागत करने वालों में जिलाध्यक्ष डॉ.भूषणलाल चंद्राकर प्रदेश उपाध्यक्ष देवनाथ साहु, प्रांतीय महिला प्रतिनिधि श्रीमती सविता छाटा,जिला महिला प्रतिनिधि श्री मती बी यदु, जिला सचिव बलराम तारम,जिला उपाध्यक्ष गणेश प्रसाद साहु,जिला महासचिव कैलाश प्रसाद साहु,राहुल नेताम,दीनानाथ पाण्डेय ब्लॉक अध्यक्ष गण गेवाराम नेताम, शैलेंद्र कौशल ,दिनेश कुमार साहु ,रमेश कुमार यादव अनुसूईया सिन्हा ब्लाक सचिव हरीश कुमार साहु, जसवंत साहू, कौशल चंद्राकर देवेंद्र भारद्वाज,,शीतल नायक,नारद देवांगन, शंकर लाल ध्रुव,जितेन्द्र साहु संजय चंद्राकर सहित पदाधिकारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Exit mobile version