Home Latest धीवर समाज भवन मे अतिरिक्त कक्ष निर्माण का भूमिपूजन

धीवर समाज भवन मे अतिरिक्त कक्ष निर्माण का भूमिपूजन

धीवर समाज भवन मे अतिरिक्त कक्ष निर्माण का भूमिपूजन महापौर,सभापति एमआईसी मेंबर एवं पार्षद गणो,एल्डरमेन द्वारा संपन्न

धमतरी| महिमा सागर वार्ड में धीवर समाज(शीतला मंदिर प्रांगण) सामुदायिक भवन मे 6.15 लाख के लागत से अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य का भूमि पूजन विधि विधान से पूजा पाठ कर महापौर विजय देवांगन,सभापति अनुराग मसीह, वार्ड पार्षद दीपक सोनकर,धीवर समाज के प्रमुख नर्मदा प्रसाद जगबेड़हा,सोहन लाल धीवर,सोनूराम नाग,के कर कमलों से सम्पन्न हुआ।


जिसमे विशेष रूप से एमआईसी सदस्य- केंद्र कुमार पेंदरिया,राजेश पांडेय,कमलेश सोनकर,एल्डरमेन सूर्या राव पवार उपस्थित रहे।
समुदायिक भवन धीवर समाज की मांग रही है। समाज के द्वारा समय-समय पर इसकी मांग किया जाता रहा है. समुदायिक भवन मैं अतिरिक्त कक्ष निर्माण जिसका भूमि पूजन होने पर समाज जनों में हर्ष व्याप्त है।


इस पर संबोधित करते हुये महापौर देवांगन ने कहा कि सामुदायिक भवन के निर्माण से गरीब वर्ग के लोगों को विवाह समारोह में उपयोग के साथ साथ क्षेत्रवासी इसका उपयोग विभिन्न सांस्कृति, सामाजिक कार्यक्रमों के रूप में भी कर सकेगें। हम जनप्रतिनिधि होने के नाते शहर के विकास के लिए कृतसंकल्पित है और इसी दिशा में आज इस धीवर समाज भवन मे अतिरिक्त कक्ष का भूमि पूजन किया गया। नगर में सर्वांगीण विकास कार्य कराना ही हमारी पहली प्राथमिकता है।
इस दौरान सहायक अभियंता एसआर सिन्हा,इंजीनियर लोमश देवांगन,
धीवर समाज के प्रमुख- कृष्णा चंपालाल हिरवानी, यशवंत कोसरिया,बीरु हिरवानी,गैंदलाल धीवर,दुर्गेश रिगरी, त्रिलोक मीनपाल,बलराम हिरवानी,आशा धीवर अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, सावित्री धीवर,संध्या हिरवानी,नरेंद्र फूटान,जनक महाराज उपस्थित थे।

Exit mobile version