
धमतरी | प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार ने धान की खरीदी विभिन्न समितियों के माध्यम से 1 दिसंबर से करने की बात कही है | यह किसानों के हित में नही है |विधायक रँजना डिपेन्द्र साहू ने धान खरीदी 1 नवंबर या 15 नवंबर से किए जाने की मांग की है | विधायक ने कहा है कि वर्तमान में किसानों की फसल पककर तैयार है| अक्टूबर के प्रथम सप्ताह से कटाई प्रारंभ हो जावेगी| ऐसे में लगभग 2 माह बाद धान की खरीदी करना किसानों को आर्थिक चोट करने जैसा है। उन्होंने कहा है कि उपरोक्त अवधि में धान खेतों से घर में लाने तथा घर से फिर से सोसाइटी ले