Home Latest धमतरी शहर में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा का परिवहन करते...

धमतरी शहर में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा का परिवहन करते सायबर सेल एवं थाना कोतवाली द्वारा दो आरोपियों को किया गिरफ्तार जिसमें एक विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल था

आरोपियों के कब्जे से मादक पदार्थ गांजा कुल 02 किलोग्राम कीमती करीबन 20,000/- (बीस हजार) रूपये एवं परिवहन में प्रयुक्त वाहन होंडा कीमती करीबन 50,000/- मे रूपये (पचास हजार रूपये)दो मोबाईल कीमती 3500/-,नगदी 1000/- टोटल जुमला कीमती 74,500/- रूपये किया गया जप्त

पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश पर सायबर टीम एवं कोतवाली पुलिस द्वारा की गई संयुक्त कार्यवाही

धमतरी | पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत ठाकुर द्वारा जिले में हो रहे अवैध रूप से जुआ सटटा, शराब बिक्री एवं मादक पदार्थ गांजा पर अंकुश लगाने के लिए सभी थाना प्रभारियों एवं सायबर सेल धमतरी को कार्यवाही हेतु सख्त निर्देश दिया गया है।
जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेम्भुरकर साहू के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक धमतरी मोह.मोहसिन खान के नेतृत्व में संदिग्ध गतिविधियों पर मूखबिर सूचना एवं सूचना संकलन के माध्यम से लगातार नजर रखी जा रही है।

इसी तारतम्य में दिनांक 08.02.23 को मुखबिर से सूचना मिली कि उड़िसा की ओर से दो युवक अपनी दोपहिया होंडा मोटर साईकिल में अवैध रूप से गांजा बिक्री करने के लिए परिवहन करते हुए नगरी होते हुए धमतरी शहर आ रहा है कि सूचना के आधार पर हमराह स्टॉफ एवं गवाहन के सिहावा नगरी रोड में नहर नाका के पास पहुंचकर नाकाबंदी किया।
आरोपी एक दुपहिया मोटर सायकिल में बैठकर आते दिखा मुखबिर के बताये हुलिया के आधार पर जो पुलिस की नाकाबंदी को देखकर वापस मोटर सायकिल से मुड़कर भागने लगा जिसे स्टॉफ की मदद से घेराबंदी कर पकड़कर एनडीपीएस के प्रावधानों के तहत् विधिवत कार्यवाही करते हुए 2000 ग्राम (02 किलोग्राम) मादक पदार्थ गांजा कीमती 20000/- रुपये बरामद कर एवं दोपहिया मोटर सायकिल होंडा कमांक सीजी 07.CG एन 4960 कीमती करीबन 50,000/- रुपये,दोनों से दो स्तेमाली मोबाइल(3000+500) कीमती 3500/- एवं नगदी (600+400) 1000/- रूपये टोटल जुमला 74,500/- रुपये जप्त कर आरोपी के कृत्य अपराध धारा का पाये जाने से आरोपियों के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली धमतरी में धारा 20 (ख) नारकोटिक्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही कर (01) कमलेश जोशी पिता भानू प्रसाद जोशी उम्र 27 वर्ष निवासी इतवारी बाजार जैतखंभ के पास अण्डा थाना अण्डा जिला दुर्ग को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।
एवं साथ में विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्याय बोर्ड धमतरी में पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार किये गये आरोपी का नाम –
01.कमलेश जोशी पिता भानू प्रसाद जोशी उम्र 27 वर्ष निवासी इतवारी बाजार जैतखंभ के पास अण्डा थाना अण्डा जिला दुर्ग।

संपूर्ण कार्यवाही में निरी.प्रणाली वैद्य थाना प्रभारी कोतवाली एवं सायबर सेल प्रभारी धमतरी उनि नरेश बंजारे, थाना सिटी कोतवाली धमतरी से उनि.सुभाष लाल,सायबर से प्रआर.देवेंद्र राजपूत,आर.युवराज सिंह,विकास द्विवेदी,आनंद कटकवार,कमल जोशी, झमेल सिंह,की सराहनीय भूमिका रही।

Exit mobile version