Home Uncategorized दुष्कर्मी को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा 

दुष्कर्मी को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा 

धमतरी | घर में अकेली पाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है| आरोपी निगरानी बदमाश है | 16 नवम्बर को प्रार्थिया ने थाना कोतवाली में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई कि लालबगीचा धमतरी का रहने वाला दादू गोंड घर में अकेली पाकर व सूनेपन का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया तथा विरोध करने पर गला को दबाया। रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में आरोपी दादू गोंड के विरुद्ध धारा 376 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 

पुलिस अधीक्षक  बी.पी. राजभानु ने आरोपी  को गिरफ्तार करने  निर्देश  दिए । अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे के मार्गदर्शन व उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अरुण जोशी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा थाना स्तर पर सहायक उपनिरीक्षक संतोषी नेताम के नेतृत्व में टीम तैयार कर आरोपी के घर में दबिश दी गई किंतु वह नहीं मिला | पुलिस ने उसके छिपने की हर संभावित स्थानों में पता तलाश किया|  मुखबिर  की  सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी दादू गोंड उर्फ अजय पिता स्वर्गीय लखन उम्र 32 वर्ष साकिन लालबगीचा धमतरी को  गिरफ्तार किया गया | आरोपी को न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। ज्ञात हो कि आरोपी दादू गोंड उर्फ अजय थाना कोतवाली क्षेत्र का सक्रिय निगरानी बदमाश है, जो पूर्व में संपत्ति संबंधी अपराधों, लड़ाई-झगड़ा, मारपीट, अवैध रूप से हथियार रखकर लोगों को डराने धमकाने जैसे अपराधों में संलिप्तता पाये जाने से पूर्व में कई बार गिरफ्तार कर जेल निरुद्ध किया गया है|

Exit mobile version