धमतरी | शहर के नवकार ट्रेडिंग कंपनी का ताला तोडकर कर नगदी रकम चोरी करने वाले अपचारी बालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है | शहर के मकेश्वर वार्ड आठवानी गली में नवकार ट्रेडिंग कंपनी के नाम से अनाज दुकान व इलेक्ट्रिकल्स में 19-20 अगस्कीत दरमियानी रात्रि अज्ञात चोर ने दुकान के पीछे टीना छत को मोड कर अंदर प्रवेश कर गल्ला के ताला को तोड़कर उसमें रखे नगदी रकम की चोरी कर ली थी | विनय जैन पिता हुकुमचंद जैन की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 457, 380 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना की सुचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक महोदय बी.पी. राजभानु ने घटनास्थल एवं उसके आसपास उपलब्ध साक्ष्यों को एकत्रित कर कार्यवाही हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
