Home news दिल्ली आंदोलन छात्र हितों से भटक कर राजनीतिक स्वरूप ले चुका है...

दिल्ली आंदोलन छात्र हितों से भटक कर राजनीतिक स्वरूप ले चुका है — गौरव मगर

दिल्ली आंदोलन छात्र हितों से भटक कर राजनीतिक स्वरूप ले चुका है
दिल्ली आंदोलन छात्र हितों से भटक कर राजनीतिक स्वरूप ले चुका है

दिल्ली आंदोलन छात्र हितों से भटक कर राजनीतिक स्वरूप ले चुका है — गौरव मगर

धमतरी  l जनता पार्टी शहर मंडल महामंत्री गौरव मगर ने दिल्ली में चल रहे आंदोलन पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक और छात्र को शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन हिंसा, आगजनी, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान तथा पुलिसकर्मियों पर हमला किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है।

यह आंदोलन अब केवल छात्र-नेतृत्व वाला नहीं रह गया है। विभिन्न राजनीतिक दलों और नेताओं की सक्रिय भागीदारी के कारण इसका स्वरूप राजनीतिक हो गया है, जिससे छात्रों के वास्तविक मुद्दे पीछे छूटते नज़र आते हैं और यह आंदोलन मूल उद्देश्य से भटक चुका है।

राजनितिक दलो पर तंज कसते हुए कहा कि साँप,बिच्छू, नेवला,गिरगिट सभी इस आंदोलन मे साथ आ गये है| यदि किसी आंदोलन में राजनीतिक हित छात्र हितों पर हावी होने लगें तो यह चिंता का विषय है। छात्रों के हितों को सर्वोपरि रखें, हिंसा से दूर रहें और संवाद व संवैधानिक प्रक्रिया के माध्यम से समाधान निकालें।
अगर किसी ने कानून का उल्लंघन किया है तो उसके विरुद्ध निष्पक्ष और दंडनात्मक कार्रवाई होनी चाहिए। ऐसी कोई अप्रिय घटना धमतरी जिले मे ना हो इसकी तैयारी जिला प्रशासन को पहले से कर लेनी चाहिए|

ALSO READ

समरसता संकल्प अभियान बने जनआंदोलन, वहीं हर घर तिरंगा से सशक्त होगी राष्ट्रभक्ति: रंजना साहू

Exit mobile version