मगरलोड| ग्राम हसदा में घर घुसकर मारपीट करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है | चौकी करेली बड़ी थाना मगरलोड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हसदा निवासी महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसी गांव का रहने वाला बृजमोहन यादव पुरानी बात पर रंजिश रखते हुए उसकी दुकान व घर अंदर घुसकर अश्लील गाली गलौज करने लगा| मना करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए दुकान में रखे लोहे के तराजू से प्रार्थिया के भतीजे अनुराग गिलहरे के साथ मारपीट 