Home Uncategorized  ढाबे में महिला से दुष्कर्म, आरोपी सलाखों के पीछे

 ढाबे में महिला से दुष्कर्म, आरोपी सलाखों के पीछे

मगरलोड। मगरलोड पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।टीआई विनोद कतलम ने बताया कि  कुरूद के एक वार्ड की 27 वर्षीय महिला ने 17 जुलाई को थाने में दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि  गरियाबंद जिला के थाना पाण्डुका के ग्राम मोहतरा निवासी लीमन दीवान पिता पदुम सिंह उम्र 30 वर्ष ने 15 जुलाई को तेंदुभाठा रोड के बंद ढाबा में उसके साथ दुष्कर्म किया था।पुलिस आरोपी की पता तलाश में जुट गई थी।इसी बीच 15 अगस्त को पुलिस ने आरोपी लीमन दीवान को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 376,506 अपराध पंजीबद्ध कर उसे रिमांड पर जेल भेज दिया है।

 

Exit mobile version