Home Health डॉक्टर, लैब टेक्नीशियन, पुलिसकर्मी और बैंक कर्मचारी कोरोना की चपेट में

डॉक्टर, लैब टेक्नीशियन, पुलिसकर्मी और बैंक कर्मचारी कोरोना की चपेट में

धमतरी | अब कोरोना योद्धा भी लगातार कोरोना वायरस की चपेट में आ रहे हैं |मंगलवार को जिले में 33 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई जिसमें डॉक्टर, लैब टेक्नीशियन, पुलिसकर्मी और बैंक कर्मचारी भी शामिल है |ज्ञात हो कि मंगलवार को कुरूद ब्लाक से एक व्यक्ति की मौत भी हुई |स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक जिले में 33 कोरोना पॉजिटिव  मरीज पाये गए है  हैं जिसमें शहर से 17, कुरूद से 6, नगरी से चार, गुजरा से चार और मगरलोड ब्लाक से 2 मरीज हैं| शहर में विवेकानंद नगर, डाक बंगला वार्ड, गोकुलपुर, सदर बाजार, बनिया पारा, बठेना ,नयापारा, आमातलाब रोड, शीतला पारा, सिटी कोतवाली, सिविल लाइन रायपुर रोड से मरीज मिले हैं | 

अब तक 15258 लोगों की जांच हो चुकी है जिसमें से 660 मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं |यह आंकड़ा शाम 6:00 बजे तक का है |मंगलवार को ही कुरूद ब्लाक से एक व्यक्ति की मौत हो गई |अब तक जिले में 13 लोगों की मौत हो चुकी है

Exit mobile version