Home Uncategorized डिलीवरी कोरियर सेंटर में चोरी , ढाई से तीन लाख रुपये नगद...

डिलीवरी कोरियर सेंटर में चोरी , ढाई से तीन लाख रुपये नगद की चोरी ,पुलिस जुटी जाँच में

धमतरी | विंध्यवासिनी वार्ड कारगिल चौक के पास स्थित डिलीवरी कोरियर में शटर तोड़कर चोर ने नगद रकम सहित सामानो की चोरी की गई है | सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। मिली जानकारी के अनुसार डिलीवरी कोरियर सर्विस  में चोर ने शटर तोड़कर नगद रुपये और चोरी का अंदाजा है । बुधवार सुबह जब डिलीवरी कोरियर के आसपास के लोगो ने देखा कि दुकान का शटर टूटा हुआ है,

जिसके बाद कोरियर के सुपरवाइजर को सूचना दी गई। सूचना के बाद तत्काल सुपरवाइजर कोरियर दुकान पहुंच कर देखा कि शटर बाहर से टूटा हुआ था। जब अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा हुआ था।सुनील निषाद सुपरवाइजर ने बताया कि अलमारी में रखे लगभग 3 लाख 80 हजार रुपये रखे हुए थे जो अब नहीं  है। वही कोरियर के रखे कुछ सामानों को चोर ले गए है कि नही अभी अनुमान नही लगाया गया है। फिलहाल कोतवाली पुलिस  जांच कर रही है। जानकारी यह भी मिल रही है कि सीसीटीवी  फुटेज में एक व्यक्ति संदिग्ध  दिखाई दे रहा है। पुलिस डिलीवरी कोरियर के स्टाफ व आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

“डिलीवरी कोरियर सर्विस का शटर तोड़कर लगभग ढाई से तीन लाख रुपये नगद की चोरी की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।”

नवनीत पाटिल प्रभारी, सिटी कोतवाली धमतरी

Exit mobile version