Home Local डाकबंगला वार्ड में नवनिर्मित चबूतरा का लोकार्पण महापौर, सभापति ने किया  

डाकबंगला वार्ड में नवनिर्मित चबूतरा का लोकार्पण महापौर, सभापति ने किया  

धमतरी| गुरु घासीदास जयंती के पावन अवसर पर डाकबंगला वार्ड कालेज रोड स्थित नवनिर्मित चबूतरा निर्माण का लोकार्पण महापौर विजय देवांगन, सभापति अनुराग मसीह वार्ड पार्षद सोमेश मेश्राम द्वारा किया गया| इस मौके पर महापौर विजय देवांगन ने गुरुघासीदास जयंती पर्व की शुभकामनाएं  देते  हुए कहा कि छ ग की सन्त परंपरा में गुरुघासीदास का स्थान सर्वोपरि है|

समाज में नई दिशा प्रदान करने में इन्होंने अतुलनीय योगदान दिया | सत्य से साक्षात्कार करना ही गुरुघासीदास के जीवन का परम् लक्ष्य था |इसीलिए सतनाम पंथ के संस्थापक गुरुघासीदास को ही माना गया है | ऐसे गुरुवर को हम सब नमन करते है । इस अवसर पर एमआईसी सदस्य राजेश पांडे, रूपेश राजपूत, पार्षद सविता तोमन कंवर, योगेश शर्मा, पूर्व पार्षद रेखा डहरिया, पूर्व पार्षद चंद्रभान मेश्राम, दिनेश रामटेके,जयप्रकाश चंदेल, रामनाथ यादव, कुशल देवांगन, इतवारी राम, दौलतराम, रमेश लहरे, भूषण कोसरे, शिव कोसरे, राधेश्याम टण्डन, नवीन टण्डन, प्रकाश कोसरे सहित वार्डवासी मौजूद रहे ।

Exit mobile version