Home Uncategorized जुआ खिलाते एक महिला सहित चार रंगेहाथ गिरफ्तार

जुआ खिलाते एक महिला सहित चार रंगेहाथ गिरफ्तार

धमतरी पुलिस की कार्यवाही 

धमतरी | पुलिस ने अलग-अलग स्थानों में दबिश देकर सट्टा खिलाते हुए 1 महिला सहित 4 सटोरियों को रंगे हाथ पकड़कर उनके कब्जे से कुल 4700 रुपए नगद, हजारो रुपए की सट्टा-पट्टी एवं 5 नग मोबाइल जप्त किया है| कर वैधानिक कार्यवाही किया गया है। ये लोग हाईटेक तरीके अपनाते हुए मोबाइल का उपयोग कर अपनी गतिविधियां संचालित कर रहे थे।पकड़े गए आरोपियों में से दो आरोपियों के विरुद्ध हाल ही में कार्यवाही की गई थी। उक्त आरोपियों को प्रतिबंधित किए जाने हेतु उनके विरुद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जा रही है। सुरेश सिन्हा पिता रामसुंदर सिन्हा उम्र 43 वर्ष साकिन मकेश्वर वार्ड धमतरी , व्यास कामडे पिता दीनदयाल कामडे उम्र 42 वर्ष साकिन हटकेसर वार्ड धमतरी ,मोहम्मद अली पिता स्वर्गीय महबूब अली उम्र 36 वर्ष साकिन आधारी नवागांव धमतरी , सुल्ताना बेगम पति फिरोज खान उम्र 38 वर्ष साकिन रामबाग धमतरी शामिल है |

 

Exit mobile version