Home Latest जिला स्तरीय रोजगार मेला में 90 युवाओं को मिली विभिन्न कंपनियों में...

जिला स्तरीय रोजगार मेला में 90 युवाओं को मिली विभिन्न कंपनियों में नौकरी

धमतरी | कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया। सहायक परियोजना अधिकारी लाईवलीहुड कॉलेज ने बताया कि रोजगार मेला में 303 युवा उपस्थित हुए। इसमें से रोजगार मेला में उपस्थित प्लेसमेंट कंपनी ’’यू फस्ट बिजनेस कंसलटेंसी, वड़ोदरा, गुजरात’’ के द्वारा 90 युवाओं को विभिन्न पदों जैसे-सुपरवाईजर, असिस्टेंट हेल्पर, सुरक्षा गार्ड, एसी टेक्नीशियन, वेल्डर, फिटर आदि पदों के लिए प्राथमिक चयन किया गया है। चयनित उम्मीदवारों को प्लेसमेंट कंपनी गुजरात प्रांत के वड़ोदरा शहर के विभिन्न सेक्टर जैसे आटोमोबाईल, इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़ा उद्योग, स्टील एवं आयरन उद्योग आदि कंपनियों में नौकरी मुहैया कराया जाएगा।

Exit mobile version