Home Latest जिला परेड में रेड क्रॉस को प्रथम पुरस्कार

जिला परेड में रेड क्रॉस को प्रथम पुरस्कार

धमतरी | गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय गणतंत्र समारोह के अंतर्गत एकलव्य खेल मैदान में आयोजित मार्च पास्ट में इंडियन रेड क्रॉस इकाई के टीम को प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ है जिसमें धमतरी के विभिन्न विद्यालयों के चयनित 25 स्वयंसेवक प्रभारी शिक्षक आकाश गिरी गोस्वामी, अंजूलता पाटकर, मनोज कुमार साहू, चमन साहू के मार्गदर्शन में 15 दिनों तक प्रशिक्षण प्राप्त किया |

इस उपलब्धि पर सहायक संचालक शिक्षा लीलाधर चौधरी, लक्ष्मण राव मगर, विकासखंड शिक्षा अधिकारी धमतरी अमित तिवारी, पूर्व राज्य सचिव इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी छत्तीसगढ़ डॉ. प्रदीप कुमार साहू, जिला संगठन डॉक्टर शैलेंद्र कुमार गुप्ता, सत्य प्रकाश प्रधान, अवध राम साहू ,खूब लाल साहू, शिवा प्रधान प्रधान ,डॉ. कमलेश तिवारी हां संबंधित विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों के साथ-साथ रेड क्रॉस के काउंसलर एवं वालंटियर ने शुभकामनाएँ दी है

Exit mobile version