पुलिस आरक्षकों का वेतन ग्रेड पे बढ़ायें सरकार, मुख्यमंत्री व गृहमंत्री को लिखा पत्र
धमतरी | पुलिस आरक्षक का पद पुलिस विभाग की मजबूती की नींव होती है और कानून व्यवस्था कायम रखने में भी अहम भूमिका होती है लेकिन कम वेतन ग्रेड पे में नौकरी करना तथा रक्षित केन्द्र में पदस्थ पुलिस जवानों को साप्ताहिक अवकाश नहीं मिलना विडम्बना की बात ही है। जबकि लम्बे समय से शहीद का दर्जा तथा वेतन ग्रेड पे बढ़ाने और ड्युटी का समय आठ घंटे करने की मांग अरसे से की जा रही है लेकिन आरक्षकों की मानसिक पीड़ा को अब तक नहीं समझा गया है। भाजपा आदिवासी नेत्री व जिला पंचायत सदस्य अनिता ध्रुव ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू को इस संबंध में लिखित में आवेदन दिया है |
