Home Local जिला पंचायत के विजयी प्रत्याशियों को कलेक्टर ने प्रदान किया प्रमाण.पत्र

जिला पंचायत के विजयी प्रत्याशियों को कलेक्टर ने प्रदान किया प्रमाण.पत्र

धमतरी  त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन.2020 के तहत 28 जनवरी को प्रथम चरण का मतदान एवं मतगणना सम्पन्न हुई। उक्त निर्वाचन में सरपंच पंच जनपद सदस्य सहित जिला पंचायत के सदस्यों का भी चुनाव मतदाताओं के द्वारा किया गया। पहले चरण के मतदान एवं मतगणना में जिला पंचायत के क्षेत्र क्रमांक एक दो तीन छह तथा सात का चुनाव सम्पन्न हुआ। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रजत बंसल ने आज दोपहर जिला पंचायत की सीईओ श्रीमती नम्रता गांधी की मौजूदगी में जिला पंचायत के सभाकक्ष में निर्वाचन में विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण.पत्र प्रदान किया। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक एक के विजयी प्रत्याशी श्री गोविंद साहू क्रमांक. दो की श्रीमती कांति सोनवानी क्रमांक.3 की श्रीमती सुमन साहू क्रमांक.6 की श्रीमती दमयंती साहू तथा क्षेत्र क्रमांक.7 की विजयी प्रत्याशी श्रीमती कविता बाबर को जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रमाण.पत्र प्रदान किए।

Exit mobile version