Home Latest जिला झेरिया (चंगोरी) सेन समाज धमतरी के पदाधिकारियों ने महापौर रामू रोहरा...

जिला झेरिया (चंगोरी) सेन समाज धमतरी के पदाधिकारियों ने महापौर रामू रोहरा से की सौजन्य भेंट

धमतरी। जिला झेरिया (चंगोरी) सेन समाज धमतरी के पदाधिकारियों ने नगर निगम महापौर श्री जगदीश रामू रोहरा से सौजन्य मुलाकात कर समाज एवं क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न आवश्यकताओं और विकास कार्यों को लेकर चर्चा की। इस दौरान समाज के प्रतिनिधियों ने महिमा सागर वार्ड स्थित सामाजिक भवन में शौचालय निर्माण, अतिरिक्त कक्ष निर्माण तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास की मांग महापौर के समक्ष रखी। पदाधिकारियों ने बताया कि सामाजिक भवन में विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक कार्यक्रमों का आयोजन नियमित रूप से किया जाता है। भवन में पर्याप्त सुविधाओं के अभाव के कारण समाज के लोगों को कई प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने सामाजिक भवन के समुचित विकास हेतु आवश्यक निर्माण कार्य शीघ्र कराए जाने का आग्रह किया। महापौर श्री रामू रोहरा ने समाज के पदाधिकारियों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के सभी समाजों के सामाजिक एवं सामुदायिक भवनों के विकास के लिए निगम सदैव प्रतिबद्ध है तथा जनहित एवं समाजहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।

इस अवसर पर सेन समाज के पदाधिकारी एवं समाजजन उपस्थित रहे।

Exit mobile version