Home Local जान जोखिम में डालकर लोग ले रहे हाथियों के फोटो, बना रहे...

जान जोखिम में डालकर लोग ले रहे हाथियों के फोटो, बना रहे वीडियो, ये लापरवाही पड़ सकती है महंगी  

धमतरी। चारामा क्षेत्र से 23 हाथियों का दल धमतरी बालोद जिले  की सीमा में पहुंच चुका है।ओन कोंन्हा और तुमाबुजुर्ग के आसपास जंगल में चंदा हाथी के साथ 23 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। हाथियों की गतिविधियों पर वन विभाग नजर रखे हुए है। वहीं एहतियात के तौर पर लोगों को घरों से न निकलने की हिदायत दी जा रही है। हाथियों का दल खेत खलिहान की फसल को नुकसान पहुंचा रहा है|

शुक्रवार को हाथियों का दल तुमाबुजुर्ग और ओनाकोंन्हा क्षेत्र में दिखाई दिया|इधर वन विभाग की फरमान के बावजूद कुछ लोग हाथी की फोटो वीडियो लेने पहुंचे थे |गनीमत रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई ।ज्ञात हो कि गरियाबंद क्षेत्र से धमतरी जिले में दूसरी बार चंदा हाथियों का दल पहुंचा था और यहां से कांकेर चारामा होते पुनः वापस लौट रहा है ।कुछ ही दिनों पहले इस दल में दो नए मेहमान शामिल हुए हैं।

Exit mobile version