Home help छ.ग.टीचर्स एसोसिएशन ने दी दिवंगत शिक्षक के परिजनों को अनुग्रह राशि 

छ.ग.टीचर्स एसोसिएशन ने दी दिवंगत शिक्षक के परिजनों को अनुग्रह राशि 

धमतरी| छ.ग.टीचर्स एसोसिएशन जिला इकाई धमतरी के जिलाध्यक्ष भूषणलाल चंद्राकर के मार्गदर्शन एवं प्रांतीय उपाध्यक्ष देवनाथ साहू की उपस्थिति में स्वर्गीय भीखम सिन्हा के आकस्मिक मृत्यु उपरांत छ.ग.टीचर्स एसोसिएशन ब्लॉक धमतरी के प्रतिनिधि मंडल के समक्ष विकासखंड  शिक्षा अधिकारी कार्यालय के शिक्षक (एल.बी.) स्थापना शाखा प्रभारी होमेन्द्र यादव एवं वरिष्ठ लिपिक संतोष ध्रुव द्वारा उक्त शिक्षक के निवास स्थान पहुंच कर अग्रेसिया (अनुग्रह) राशि शिक्षक की धर्मपत्नी श्रीमती जतीश सिन्हा को प्रदान की गई। ज्ञात हो कि शा.उन्नत. प्रा.शा. देमार में पदस्थ भीखम सिन्हा का आकस्मिक निधन विगत दिवस हो गया। इस अवसर पर संगठन के प्रांतीय उपाध्यक्ष देवनाथ साह, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष चुरामन लाल कुंभज एवं ब्लॉक अध्यक्ष गेवाराम नेताम, सचिव ज्ञानेश्वर सिन्हा, हेमंत सिन्हा, महानंद देवांगन, परमानंद देवांगन उपस्थित थे।
 

Exit mobile version