Home State छत्तीसगढ़ विधानसभा के नवीन भवन का शिलान्यास

छत्तीसगढ़ विधानसभा के नवीन भवन का शिलान्यास

सोनिया गांधी ने कहा, लोकतंत्र की बुनियाद को सुरक्षित रखने की शपथ लें

रायपुर | मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने  यहां नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ विधानसभा के नवीन भवन के निर्माण के लिए बटन दबाकर शिलापट का अनावरण किया | इस भूमिपूजन कार्यक्रम में नई दिल्ली से  सांसद  सोनिया गांधी , सांसद राहुल गांधी और  मोतीलाल वोरा  भी जुड़े । सोनिया गांधी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार द्वारा अंतिम व्यक्ति तक का ख्याल रखा जा रहा है. इन 15 सालों में छत्तीसगढ़ को पिछड़ा कर दिया है |

लोकतंत्र की बुनियाद को सुरक्षित रखने की शपथ लें. सरकार की योजनाओं की तारीफ करते हुए कहा कि भूपेश बघेल अपने सहयोगियों के साथ समावेश कर सभी का दिल जीत रहे हैं. भूमिपूजन कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष  धरम लाल कौशिक, लोक निर्माण मंत्री  ताम्रध्वज साहू, संसदीय कार्य मंत्री  रविन्द्र चौबे, विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज मंडावी सहित मंत्रिमंडल के सदस्य, संसदीय सचिव, विधायक गण सहित अनेक जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी गण उपस्थित थे।

Exit mobile version