Home Local छत्तीसगढ़ से एकमात्र चयनित विशेष खिलाड़ी को ₹11,000 की प्रोत्साहन राशि, सार्थक...

छत्तीसगढ़ से एकमात्र चयनित विशेष खिलाड़ी को ₹11,000 की प्रोत्साहन राशि, सार्थक स्कूल में हुआ सम्मान

राष्ट्रीय कोचिंग कैंप हेतु चयनित सत्यांशु दीप को कल्पवृक्ष जैन महिला ट्रस्ट का सहयोग
छत्तीसगढ़ से एकमात्र चयनित विशेष खिलाड़ी को ₹11,000 की प्रोत्साहन राशि, सार्थक स्कूल में हुआ सम्मान

धमतरी | सार्थक स्कूल के विशेष छात्र सत्यांशु दीप का चयन Special Olympics Bharat के राष्ट्रीय कोचिंग कैंप (एथलेटिक्स) के लिए हुआ है। वे इस शिविर हेतु छत्तीसगढ़ से एकमात्र चयनित खिलाड़ी हैं।
इस उपलब्धि पर कल्पवृक्ष जैन महिला ट्रस्ट द्वारा ₹11,000 की सहयोग राशि प्रदान की गई। ट्रस्ट की संरक्षक श्रीमती लक्ष्मी कांकरिया, ट्रस्टी श्रीमती हर्षा कोचर एवं संतोष कोचर ने स्कूल पहुंचकर सत्यांशु का सम्मान किया।
सार्थक संस्था की अध्यक्ष डॉ. सरिता दोशी ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संरक्षक श्री मदनमोहन खंडेलवाल भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती स्नेहा राठौड़ ने किया। अन्य उपस्थितजनों में रंभा दीप, मैथिली गोड़े, देविका दीवान, कौशल्या यादव, काजल रजक एवं सुनैना गोड़े शामिल रहीं।

Exit mobile version