Home Uncategorized चोरी की नीयत से घर में घुसा, पुलिस के आने तक घरवालों...

चोरी की नीयत से घर में घुसा, पुलिस के आने तक घरवालों ने चोर को पकड़कर रखा था

मगरलोड। करेली बड़ी पुलिस ने चोरी की नीयत से घर में घुसने वाले चोर को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेज दिया। करेली बड़ी चौकी प्रभारी लल्ला सिंह राजपूत ने बताया कि प्रार्थी टीका राम साहू पिता इंदल साहू ग्राम भेंडरी मौहवापारा निवासी के घर में 26 नवंबर गुरूवार की रात्रि 10 बजे चोर दीवाल फांदकर चोरी की नीयत से प्रवेश किया था।

चोर को घरवालों ने पकड़कर रखने की सूचना चौकी को दी । तत्काल पेट्रोलिंग में निकले प्रधान आरक्षक दीनू मार्कण्डेय दलबल के साथ पहुँचे। चोर उपेश कुमार यादव पिता गणराज कुरूद पुराना बाजार चौक के विरूद्ध धारा 457 भादवि अपराध पंजीबद्ध कर रिमांड में भेज दिया गया।

Exit mobile version