Home Uncategorized चोरी का खुलासा: आरोपी के कब्जे से चोरी गई  दो नग मोबाइल...

चोरी का खुलासा: आरोपी के कब्जे से चोरी गई  दो नग मोबाइल बरामद : आरोपी गिरफ्तार

थाना सिहावा पुलिस की कार्यवाही

धमतरी | प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी केशव कुमार साहू पिता स्वर्गीय हेमनाथ साहू उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम सांकरा थाना सिहावा के द्वारा दिनांक 10-11/12/2019 की रात 2 नग मोबाइल, 01 नग पावर बैंक एवं नगदी 9000 जुमला कीमती 35000 की चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी | इस मामले में पुलिस ने धारा ४५७,३८० तहत अज्ञात पर अपराध दर्ज कर जाँच कर रही थी |

विवेचना के दौरान तकनीकी साधनों से प्राप्त जानकारी के आधार पर संदेही तिलेश्वर उर्फ खिल्लू ध्रुव को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया जिसके द्वारा मोबाइल एवं नगदी रकम चोरी करना स्वीकार कर प्रकरण से संबंधित एक नीले रंग का विवो कंपनी का मोबाइल व एक सिल्वर रंग का एम आई नोट 5 प्रो कंपनी का ड्युल सिम मोबाइल पेश करने पर बरामद किया गया तथा आरोपी तिलेश्वर उर्फ खिल्लू ध्रुव पिता आसाराम उम्र 26 वर्ष निवासी हरदी थाना गरियाबंद जिला गरियाबंद को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर ज्युडिशियल रिमांड प्राप्त किया गया है ।

विवेचना के दौरान ज्ञात हुआ कि आरोपी तिलेश्वर उर्फ खिल्लू ध्रुव आदतन अपराधी है जिसके विरुद्ध अन्य थानों में भी अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध है ।

RAJESH RAICHURA 9425505222

Exit mobile version