Home Latest चुनाव प्रबंधन में बूथ को मजबूत करने युवा मोर्चा की हुई मंडल...

चुनाव प्रबंधन में बूथ को मजबूत करने युवा मोर्चा की हुई मंडल बैठक

भाजयुमो जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सशक्त होकर उभरी है मोर्चा चुनाव में करेंगे उमदा प्रदर्शन-: महेंद्र पंडित
प्रदेश सरकार को सत्ता से मुक्त करने कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी युवा मोर्चा-: गोविंदा ढिल्लन
धमतरी | मिशन 2023 समय के दृष्टिकोण से अभी लगभग 18 महीना शेष है लेकिन राजनीतिक दलों ने अपनी प्रारंभिक तैयारी शुरू कर दी है इसी के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल स्तरीय बैठकों का सिलसिला प्रारंभ है स्थानीय जिला भाजपा कार्यालय में शहर मंडल की बैठक अध्यक्ष गोविंदा ढिल्लन की अध्यक्षता में आहूत की गई |

जिसमें बूथ को मजबूत करने के दृष्टिकोण से 20 युवाओं की टोली प्रत्येक बूथों में तैयार करने की योजना को मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय मोटवानी तथा मंडल प्रभारी चेतन साहू के उपस्थिति में आगे बढ़ाया गया उक्त अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित भारतीय जनता पार्टी झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक महेंद्र पंडित ने कहा कि मोर्चा के जिला अध्यक्ष विजय मोटवानी का नेतृत्व युवाओं को संगठित कर सकारात्मक दिशा में मजबूत उपस्थिति क्षेत्र के सार्वजनिक जीवन व राजनीतिक धरातल पर प्रस्तुत की है जो आगे चलकर जनसंघ के गढ़ से चले आ रहे हैं भाजपा की गरिमा को शिखर तक पहुंचाने का सबसे सशक्त माध्यम बनेगी वही विजय मोटवानी ने कहा है कि एक और एक ग्यारह होता है वैसे ही हमारे युवा साथी फिर से प्रदेश में खुशहाली समृद्धि व विकास का कमल फूल खिलाने के लिए 2023 में अपना सम्यक योगदान देंगे वहीं उपस्थित जनों को प्रदेश पदाधिकारी महावीर चोपड़ा कीर्तन मीनपाल जय हिंदूजा ने भी संबोधित करते हुए उत्साह का संचार किया।
उक्त अवसर पर कोमल सर्वा गायत्री सोनी बलराम गुप्ता पुष्पेंद्र वाजपेई मंडल उपाध्यक्ष गोपाल साहू दौलत वाधवानी चिरागा आता सुभाष प्रतीक चौबे प्रिंस जैन सनी आसाई साकेत यादव अभी शर्मा शशांक हर्ष अग्रवाल बजरंग शिवम साहू सत्यम सिन्हा जयकांत साहू विजय नागर संतोष साहू नीरज साहू उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन मंडल के महामंत्री सूरज शर्मा भागवत |

Exit mobile version