Home Latest चुनावी इलेक्टॉरल बांड मामले को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

चुनावी इलेक्टॉरल बांड मामले को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

एसबीआई पर मोदी सरकार के दबाव में काम करने का लगाया आरोप

धमतरी | कांग्रेस की ओर से आज एसबीआई कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया गया। चुनावी इलेक्टॉरल बांड के जरिए राजनीतिक दलों को मिलने वाले चुनावी चंदे की जानकारी सार्वजनिक करने को लेकर एसबीआई की ओर से सुप्रीम कोर्ट से जून तक का समय मांगा गया है। कांग्रेस इसी का विरोध कर रही है। जहाँ रत्नाबाँधा रोड़ स्थित भारतीय स्टेट बैंक मुख्य ब्रांच के सामने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर कांग्रेसियों ने एसबीआई के ऊपर मोदी सरकार के दबाव में काम करने का आरोप लगाते हुए जमकर नारे बाजी की। जिला कांग्रेस अध्यक्ष शरद लोहाना ने बताया कि मोदी सरकार के इशारे पर एसबीआई के अधिकारी जानबूझकर सुप्रीम कोर्ट से जून तक का समय मांग रहे हैं ताकि लोकसभा चुनाव संपन्न हो जाएं। आगे कहा कि 2017 में चुनावी बांड के जरिए राजनीतिक दलों को चंदा लाने की योजना काले धन को सफेद करने और बीजेपी को मदद पहुंचाने की योजना थी। विधायक ओमकार साहू ने बताया कि जब सुप्रीम कोर्ट ने एसबीआई को 6 मार्च 2024 तक चुनावी बांड की जानकारी चुनाव आयोग को सौंपने और फिर उससे जुड़ी सारी जानकारी सार्वजनिक करने का आदेश दिया तो एसबीआई जून तक का समय मांगने सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया। उन्होंने कहा कि आज की तकनीक और कंप्यूटर को यह पता लगाने में केवल दो मिनट लगते हैं कि इस अवधि के दौरान चुनावी बांड किसने खरीदा और किस पार्टी को दान दिया गया। चुनाव से पहले बीजेपी और पीएम मोदी के अपने उद्योगपति मित्रों के साथ नापाक रिश्ते उजागर न हो जाएं। इसलिए केंद्र सरकार भारतीय स्टेट बैंक को मोहरा बनाकर काले धन के स्रोत की जानकारी देने से बचना चाहती है। इसलिए एसबीआई को मोहरा बनाया गया है।

महापौर विजय देवांगन ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट से 30 जून तक का समय लेने का अनुरोध करने के पीछे मंशा यह है कि लोकसभा चुनाव तक जनता को पता न चले कि बीजेपी ने किन-किन कंपनियों से चंदा लिया है। क्या वे असली कंपनियां थी या शेल कंपनियां ? उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगी और हर व्यक्ति तक यह संदेश पहुंचाएगी कि चुनावी बांड के नाम पर न केवल लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाया गया है बल्कि भाजपा ने एक बड़ा आर्थिक अपराध भी किया है। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शरद लोहाना, विधायक ओंकार साहू, महापौर विजय देवांगन, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आकाश गोलछा, ईश्वर देवांगन घनश्याम साहू, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरविंद दोषी, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष सूर्यप्रभा चेटियार, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष हितेश गंगवीर, सेवादल जिला अध्यक्ष होरीलाल साहू, जिला महामंत्री योगेश लाल, जिला सचिव विक्रांत पवार, पार्षद राजेश ठाकुर, राजेश पांडे, केन्द्र कुमार पेनदरिया, सूरज गहरवार, कमलेश सोनकर, ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष योगेश शर्मा, युवराज शर्मा, होमेश्वर साहू, रमेश देवांगन, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव उदित नारायण साहू, ब्लॉक महामंत्री आशुतोष खरे, जिला पंचायत सदस्य कुसुमलता साहू, जनपद सभापति डॉ. गिरीश साहू, किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष चन्द्रहास साहू, तोषण साहू, आशित द्विवेदी, युवा कांग्रेस प्रवक्ता तारिक रजा कादरी, वतांजली गोस्वामी, विशु देवांगन, श्रवण साहू, विजेंद्र रामटेके, दिनेश यादव, मिथलेश साहू, सूरज पासवान, पवन यादव, अरविंद साहू, धर्मेन्द्र पटेल, चितेन्द्र साहू, उदय साहू, लक्की साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Exit mobile version