Home Latest गांजा तस्करी पर लगाम के लिए धमतरी पुलिस की विभिन्न संवेदनशील स्थानों...

गांजा तस्करी पर लगाम के लिए धमतरी पुलिस की विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर नाका लगाकर निरंतर सघन चेकिंग

बोराई से वायरल हुए वीडियो प्रकरण में तत्काल DSP स्तर से जांच आदेशित, वीडियो में आंशिक घटनाक्रम प्रदर्शित

 धमतरी | बोरई से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें थाना प्रभारी बोरई द्वारा एक व्यक्ति को थप्पड़ मारते हुए दिखाया गया है। उक्त घटना को पर्याप्त गंभीरता से लेते हुए तत्काल डीएसपी स्तर के राजपत्रित अधिकारी से जांच आदेशित की गई है। उक्त प्रकरण में प्रारंभिक तौर पर सामने आ रहा है कि जिले में अवैध तस्करी विशेषतौर से गांजे का परिवहन रोकने हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशानुसार विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर नाका चेकिंग सक्रिय की गई है जिसके अंतर्गत बोरई थाना क्षेत्र में भी नाकेबंदी कर उड़ीसा से आने वाले ऐसे संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी, जो गांजा तस्करी में संलिप्त हो सकते हैं। इसी दौरान संबंधित व्यक्ति के वाहन को पुलिस के द्वारा रोकने का प्रयास किया गया, किंतु उसने नाके पर वाहन न रोकते हुए वाहन को तेजी से आगे बढ़ा दिया गया, जिस पर थाना प्रभारी द्वारा उसका पीछा किया गया। आगे, पीछा करके बाजार क्षेत्र में वाहन रुकवाने पर संबंधित व्यक्ति द्वारा थाना प्रभारी को उकसाते हुए न केवल अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया गया बल्कि शासकीय कार्य में बाधा भी उत्पन्न किए जाने की बात प्रकाश में आ रही हैं। साथ ही यह भी पाया गया है कि व्यापारी द्वारा घटना का एक वीडियो वायरल किया गया है, जो खुद को कार्यवाही से बचाने के लिए किया जाना दिखाई दे रहा है l वीडियो का यह भाग घटना के एक हिस्से तक सीमित है तथा संपूर्ण घटनाक्रम प्रदर्शित नहीं करता। पुलिस कार्यवाही: मामले में विस्तृत जांच जारी है। तथ्यों के आधार पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। धमतरी पुलिस की अपील: धमतरी पुलिस आमजन एवं मीडिया कर्मियों से अपील करती है कि भ्रामक अथवा अधूरी जानकारी सोशल मीडिया पर प्रसारित करने से बचें तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करेंl

Exit mobile version