Home उपलब्धि कोविड काल मे आध्यात्म सानिध्य प्रदान करने वाली सरिता बहन जी का...

कोविड काल मे आध्यात्म सानिध्य प्रदान करने वाली सरिता बहन जी का विधायक ने किया सम्मान

धमतरी | प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की संयोजिका सरिता बहन जी का सम्मान करने के लिए विधायक श्रीमती रंजना डिपेंद्र साहू अध्यात्मिक सेंटर तपोवन पहुंची तथा उन्होंने बताया कि कोविड-19 संक्रमण के विपरीत दौर में जब व्यक्ति अपना मानसिक आत्मबल से टूट रहा था|

ऐसे में सरिता बहन जी जैसे अध्यात्म से ओतप्रोत मार्गदर्शिका ने अनेक लोगों के जीवन में आध्यत्मिकता की ताकत ,शक्ति तथा बल का संचार करते हुए लोगों को जीवन के प्रति सकारात्मक ऊर्जा प्रदान की। समाज के लिए चुनौतीपूर्ण इस विपरीत दौर में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों का मानसिक आत्म बल प्रदान करने के लिए दिया हुआ ज्ञान तथा वर्चुअल आयोजन के संन्देश हेतु पूरा समग्र समाज सदैव उनका ऋणी रहेगा। उक्त अवसर पर पार्वती वाधवानी, सरिता यादव, सुषमा नंदा प्रमुख रुप से उपस्थित रहे।

Exit mobile version