Home Uncategorized कोपेडीह में आबकारी अमले ने 38 लीटर कच्ची महुआ शराब और 1000...

कोपेडीह में आबकारी अमले ने 38 लीटर कच्ची महुआ शराब और 1000 किलो महुआ लाहन बरामद किया  

धमतरी | कलेक्टर जयप्रकाश मौर्य के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी  मोहित जायसवाल के मार्गदर्शन में अवैध कच्ची महुआ शराब की शिकायत पर ग्राम कोपेडीह थाना भखारा (कुरूद) में आबकारी अमले ने छापामार कार्यवाही कर अलग- अलग स्थानों से  38 लीटर हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब बरामद की । जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि अज्ञात आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34 (2) एवं 1000 किलो महुआ लाहन बरामद कर धारा 34 (1) (च) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी की पतासाजी जारी है। यह कार्रवाई वृत्त प्रभारी अधिकारी नीलोफर जैन एवं आबकारी स्टाफ द्वारा की गई ।

Exit mobile version