
धमतरी| जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शरद लोहाना ने कहा कि किसानों के कथित हितो की बात करते हुए केन्द्र की भाजपा सरकार ने कृषि बिल लोकसभा के बाद राज्यसभा में विपक्ष की अनुपस्थिति के बीच लोकतंंत्र का चीर हरण करते हुए पास करवाया| असल में पूरे देश के किसानों को कान्ट्रेक्ट फार्मेसिग के माध्यम से अपने ही जमीन पर बंधुवा मजदूर बनाकर चंद उघोगपति जिसकी संख्या पूरे देश में 6 प्रतिशत से अधिक नहीं हैं | उसका एक गिरोह बनाकर अम्बानी, आडानी जैसे उद्योग पतियों की तिजोरी भरकर इस देश को इनका गुलाम बनाने का षड्यंत्र हैं, जिसे कांग्रेस पाटी कभी सफल नही होने देगी।