Home Latest केतन बने आयोग में सलाहकार

केतन बने आयोग में सलाहकार

धमतरी | छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग की राज्य स्तरीय सलाहकार समिति में युवा नेता केतन दोशी को सदस्य नियुक्त किया गया है। समिति की ओर से विद्युत उपभोक्ताओं के हित और उनके संरक्षण के मुद्दे पर नीति का निर्धारण किया जाता है।

नवनियुक्त सलाहकार केतन दोशी ने कहा है कि छत्तीसगढ़ सरप्लस बिजली उत्पादक राज्य है। भूपेश सरकार बिजली बिल हाफ योजना का लाभ देकर एक नई क्रांति लाई है। राज्य के उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिजली उपलब्ध हो रही है। यही वजह है कि उद्योगपति से लेकर किसान और आम उपभोक्ता सभी राहत महसूस कर रहे हैं।

Exit mobile version