विधायक अजय चंद्राकर ने स्वास्थ्य मंत्री व स्वास्थ्य संचालक से की बात
कुरुद। कुरुद ब्लाक में लगातार बढ़ते मरीजो की संख्या को देखते हुए पूर्व स्वास्थ्य मंत्री एवं कुरुद विधायक अजय चंद्राकर बेहद चिंचित है। उन्होंने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव व स्वास्थ्य संचालक नीरज बंछोड़ से दूरभाष में बातचीत कर कुरुद में जल्द कोविड-19 सेंटर स्थापित किये जाने की बात कही | कुरुद ब्लाक में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रो में कोरोना संक्रमितों की संख्या में दिनोदिन बढ़ोतरी देखी जा रही है। वर्तमान परिदृश्य में कुरुद ब्लाक अंतर्गत कोरोना संक्रमितों की संख्या 400 के करीब पहुंच चुकी है। जिसमे 150 के करीब डिस्चार्ज हो चुके है व 250 लोग अभी भी कोविड-19 अस्पताल धमतरी और होमआइसोलेट होकर स्वास्थ्य लाभ ले रहे है। इस बीच राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारियों की हड़ताल जारी है जिससे कोरोना जांच समेत अन्य कार्य प्रभावित हो रहे है।
