Home Uncategorized कुरुद पुलिस ने 241 पौवा देसी शराब के साथ तीन व्यक्तियों को...

कुरुद पुलिस ने 241 पौवा देसी शराब के साथ तीन व्यक्तियों को धरदबोचा

कुरुद। कुरुद पुलिस अवैध शराब के खिलाफ अभियान चला रही है | इसी क्रम में पुलिस ने तीन व्यक्तियों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। टीआई आरएन सेंगर ने बताया कि लखन लाल वर्मा पिता बल्लू राम वर्मा निवासी कुंडेल से 21 पौवा देसी शराब एवं महेश चेलक पिता बजारू चेलक निवासी राजिम एवं आरोपी अनिल बंजारे पिता रोहित बंजारे निवासी तेंदुआ थाना अभनपुर से 220 पौवा देसी मसाला शराब जप्त की गई है| एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। पुलिस की इस कार्यवाही से अवैध शराब विक्रेताओं में खलबली मच गई है |

Exit mobile version