Home प्रदर्शन किसान बिल का विरोध, कांग्रेस ने कहा- किसानों के हक के...

किसान बिल का विरोध, कांग्रेस ने कहा- किसानों के हक के लिए सदन से सड़क की लड़ाई लड़ी जाएगी

कांग्रेसियों ने गांधी- शास्त्री की जयंती को किसान मजदूर बचाओ दिवस के रूप में मनाया 

धमतरी | प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण, शहर द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री की जयंती को किसान मजदूर बचाओ (किसान एवं खेत-मजदूर बचाओ) किसान मजदूर विरोधी दिवस के रूप में मनाया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी प्रतिमा स्थल पहुंचकर गांधी जी की प्रतिमा में एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर कांग्रेसियों ने कहा कि महात्मा गांधी की न्याय के प्रति अनुकरणीय निष्ठा थी, जो मानव सेवा के लिए कभी नही थकने वाला जज्बा था। भारत की आजादी में महात्मा गांधी की अविस्मरणीय भूमिका है। यही कारण है कि महात्मा गांधी के जन्मदिन को गांधी जयंती और कई तरह के समारोह के माध्यम से याद किया जाता है। उन्होंने अहिंसा के रास्ते पर चलकर देश को आजादी दिलाई और भाईचारे का पाठ पढ़ाया।   

कांग्रेसियों  ने आगे कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा 3 किसान विरोधी बिल किसान उत्पादन व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सुविधा), किसान (सशक्तिकरण और संरक्षण) मूल्य आश्वासन कृषि सेवा, आवश्यक वस्तु (संशोधन) विधेयक 2020  को पास कर हरित क्रांति को विफल करने की साजिश कर रही है। इसके विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर किसान विरोधी बिल को तत्काल वापस लेने की मांग करते हुए भारत गणराज्य के महामहिम राष्ट्रपति के नाम सक्षम अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।

इस दौरान जिला अध्यक्ष लोहाना ने कहा  कि देश के किसानों व कृषि को नष्ट करने के लिए इस बिल का प्रारूप तैयार किया गया है |बड़ी संख्या में किसान और खेतिहर मजदूर इन कठोर कानूनों का विरोध कर रहे हैं किंतु केंद्र सरकार किसानों पर लाठियां बरसाकर कर उनकी आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है जिसका कांग्रेस पार्टी सदन से लेकर सड़क तक की लड़ाई लड़ रही है| इसी परिपेक्ष में इस बिल का विरोध करते हुए धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया है और यह आयोजन जिले के सभी विकास खंडों में किया जा रहा है। इसी कड़ी में पूर्व विधायक हर्षद मेहता, पूर्व पीसीसी सचिव पंकज महावर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष नीशू चंद्राकर, अमरदीप साहू , योगेश लाल, विद्या देवी साहू, कृष्णा मरकाम, मनोज साहू, दयाराम साहू, हरमिंदर छाबड़ा, उदित साहू ने किसान विरोधी बिल को केंद्र सरकार द्वारा वापस लेने की बात कही।

महापौर विजय देवांगन ने इस बिल को किसान विरोधी बताने के साथ साथ उत्तर प्रदेश के हाथरस जाने के दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर हुए हमले को निंदनीय बताया और उपस्थित सभी कांग्रेसजनों द्वारा इस पर निंदा प्रस्ताव पास किया गया |  कार्यक्रम का आभार व्यक्त  करते हुए नरेश जसूजा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी यह लड़ाई तब तक जारी रखेगी जब तक केंद्र सरकार इस बिल को वापस ना ले ले| मंच संचालन एल्डरमैन विक्रांत शर्मा ने किया|

इस दौरान शरद लोहाना अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी, हर्षद मेहता पूर्व विधायक, विजय देवांगन महापौर नगर पालिक निगम धमतरी, पंकज महावर पूर्व प्रदेश सचिव, अमरदीप साहू अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण, नरेश जसूजा, योगेश लाल अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर, प्रदेश प्रवक्ता कृष्णा मरकाम, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजा देवांगन, देवेंद्र जैन, अरुण चौधरी, हरमिंदर छाबड़ा, विद्या देवी साहू अध्यक्ष जिला महिला ग्रामीण, घमेश्वरी साहू पूर्व जनपद अध्यक्ष धमतरी, राजेश चंद्राकर सरपंच संघ अध्यक्ष, आलोक जाधव, शरीफ रोकड़िया, उदित नारायण साहू, तोगु गुरुपंच, मनजीत छाबड़ा, देवेन्द्र अजमानी, तिलक सोनकर, मनोज साहू, ओंकार साहू, दयाराम साहू, सुधीर भल्लाल, नरसिंह साहु, पेखनलाल साहू, गीताबाई ध्रुव, पतिराम ध्रुव, सूर्या नेताम, परमानंद आडिल, विक्रांत पवार, गुरु गोपाल गोस्वामी, गौतम वाधवानी, संदीप ध्रुव, जितेंद्र देवांगन, सलीम गौस, तारिक रज़ा कादरी, सलीम तिगाला, हाजी नूर मोहम्मद मेमन, शंकर ग्वाल, तिलक सोनकर, तनवीर कुरैशी, आकाश गोलछा, अवैश हासमी, राजेश पांडेय, केंद्र कुमार पेनदरिया, वसीम खिलची, मानसिंह ध्रुव, भीखम सिन्हा, ललित सोनी, अवधेश पांडये, दीपक सोनकर, प्रकाश पवार, ममता शर्मा, नीलू पवार, सविता कंवर, ज्योति बाल्मीकि, भागी निषाद, छबि लाल निषाद, हीरूराम निर्मलकर, योगेश शर्मा, गीत राम सिन्हा, सद्दाम गौड़, अंबर चंद्राकर, शिवराम निषाद, कमल निर्मलकर, कमल नारायण सोनकर, राजेंद्र यादव, हीरा निषाद, राधा किशन, होमेश्वर साहू, राजकुमार निर्मलकर, सोमनाथ, भीखम लाल सिन्हा, जोहान राम, दिव्यांशु साहू, चुनेश्वर प्रसाद गजेंद्र, रवि शंकर अवस्थी, शिव कुमार ओझा, अनिल राज कुर्रे, मुकेश अग्रवाल, घनश्याम ध्रुव, विशु देवांगन, प्रवीण कुमार साहू, भरत लाल साहू, छत्रपाल साहू , शिवशंकर यादव, अनिल कुमार कवर, जयपाल साहू , मणि,  घनाराम सोनी, अश्वनी, ऋषभ यादव, चंद्रशेखर साहू, पवन कुमार चंद्राकर, अशोक पटेल, तरुण राय, संकेत गुप्ता, धर्मेंद्र देवांगन, राजेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे|

error: Content is protected !!
Exit mobile version