Home Latest कार्यक्रम के दौरान संयोजिका डॉ. सरिता दोशी द्वारा सभी सहयोगियों एवं उपस्थित...

कार्यक्रम के दौरान संयोजिका डॉ. सरिता दोशी द्वारा सभी सहयोगियों एवं उपस्थित नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई।

सार्थक ग्रीन धमतरी द्वारा पारंपरिक कुल्हड़ों में लस्सी सेवा — पर्यावरण संरक्षण की प्रेरक पहल
कार्यक्रम के दौरान संयोजिका डॉ. सरिता दोशी द्वारा सभी सहयोगियों एवं उपस्थित नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई।

धमतरी | सार्थक ग्रीन धमतरी द्वारा भीषण गर्मी के बीच राहगीरों एवं नागरिकों के लिए पारंपरिक कुल्हड़ों में लस्सी सेवा का आयोजन किया गया। 20 व्यक्तियों के सहयोग से किए गए इस आयोजन का उद्देश्य जनसेवा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना तथा प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली के प्रति जनजागरूकता फैलाना रहा।इस अवसर पर लगभग 200 किलोग्राम दही से तैयार शुद्ध, स्वादिष्ट एवं शीतल लस्सी का वितरण कुल्हड़ों में किया गया, जिससे बड़ी संख्या में राहगीरों एवं नागरिकों ने राहत एवं संतोष व्यक्त किया।

यह सेवा दो घंटे से अधिक समय तक निरंतर संचालित रही, जिसमें लगभग 2500 पारंपरिक कुल्हड़ों का उपयोग किया गया। ये कुल्हड़ उत्कृष्ट गुणवत्ता के हैं तथा इन्हें अच्छी तरह साफ करके घरों में कई दिनों तक पुनः उपयोग में लाया जा सकता है, जिससे पर्यावरण संरक्षण को और अधिक बल मिलता है।कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. सरिता दोशी ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण एवं प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने की प्रेरणा उन्हें पूर्व जिलाधीश श्रीमती नम्रता गांधी के मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन से प्राप्त हुई । साथ ही कार्यक्रम के दौरान उन्होंने उपस्थित सभी नागरिकों एवं सहयोगियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई, जिसमें सभी ने प्लास्टिक के उपयोग को कम करने, वृक्षारोपण बढ़ाने तथा प्रकृति संरक्षण में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया। इस पुनीत मानव सेवा अभियान में सार्थक ग्रीन टीम ने छत्तीसगढ़ माटी कला बोर्ड (छत्तीसगढ़ शासन, ग्रामोद्योग विभाग) द्वारा प्राप्त सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया ।

विशेष रूप से बोर्ड के प्रबंध संचालक श्री जय प्रकाश मौर्य जी एवं प्रबंधक श्री साकेत कुमार राजपुरिया जी के प्रति उनके सहयोग, मार्गदर्शन एवं सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पण हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस सेवा कार्य में वरिष्ठ नागरिक बिपिन भाई दोशी एवं सुभाष अग्रवाल ने घंटों खड़े रहकर सेवा प्रदान की तथा आयोजन में सक्रिय सहभागिता निभाई। एवं मोती लूनिया, तुषार राजपुरिया,मोहन अग्रवाल, इंदु हिंदूजा, सुभाष मलिक, वर्षा खंडेलवाल, सुलेखा जोशी, प्रिया पंजवानी, स्नेहा राठौड़, रीना जैन, सुमन शर्मा, सविता जायसवाल, दीपा लूनिया,नरेंद्र जायसवाल, ओमप्रकाश शर्मा, भारती शर्मा, दिलीप लोढा, सुशील शर्मा, महेंद्र सोनी, प्रीति प्रदीप लोढा, अनु नंदा, सुनीता भट्टर, भानु लोहाना, ज्योति लूनिया, विमलाबाई चोपड़ा (बेलर), शीलम बरड़िया, धनवती किरी, आशी जायसवाल (पुणे), ओम जायसवाल, रेणु माहेश्वरी, मीना खंडेलवाल, सरला पारख, सरला खंडेलवाल, सरोज खंडेलवाल, नंदा हॉस्पिटल धमतरी, आलोक राखेचा, शीला असरानी, रोमा राहूजा, मुरली नागवानी, दीपक नागवानी, शकुंतला साहू जया राठौर एवं अन्य सहयोगियों का विशेष योगदान रहा।सार्थक ग्रीन धमतरी ने अपील की है कि, पर्यावरण संरक्षण को जीवनशैली बनाएं, प्लास्टिक का उपयोग कम करें तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर प्रकृति संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

Exit mobile version