Home National कांग्रेस के कद्दावर नेता अहमद पटेल का निधन, राष्ट्रपति, पीएम सहित कई...

कांग्रेस के कद्दावर नेता अहमद पटेल का निधन, राष्ट्रपति, पीएम सहित कई नेताओं ने जताया शोक

नई दिल्ली | कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल का निधन हो गया है| अहमद पटेल एक महीना पहले कोरोना से संक्रमित हुए थे| इसके बाद उनका गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें नहीं बचाया जा सका| राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने अहमद पटेल के निधन पर शोक व्यक्त किया है और कहा कांग्रेस नेता अहमद पटेल के निधन की सूचना से व्यथित हूं| वह एक दक्ष सांसद थे जिनके पास रणनीतिक कौशल के साथ-साथ जन नेता का आकर्षण था|

उनका सौम्य और मिलनसार व्यक्तित्व ही था जिसकी वजह से हर राजनीतिक दल में उनके मित्र थे|  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमद पटेल के निधन पर ट्वीट किया है और उनके बेटे फैजल पटेल से फोन पर बात की है| पीएम मोदी ने ट्विटर पर लिखा है, ”अहमद पटेल के निधन से दुखी हूं| उन्होंने सार्वजनिक जीवन में कई साल समाज की सेवा में बिताए| अपने तेज दिमाग के लिए जाने जाने वाले अहमद पटेल को कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने में उनकी भूमिका हमेशा याद की जाएगी|  अहमद भाई की आत्मा को शांति मिले| कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अहमद पटेल के निधन पर शोक जताया है और परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं| सोनिया गांधी फिलहाल गोवा में स्वास्थ्य लाभ ले रही हैं| कहा जा रहा है कि सोनिया गांधी खराब तबीयत की वजह से अहमद पटेल के अंतिम दर्शन नहीं कर पाएंगी| केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्विटर पर लिखा कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल के निधन की सूचना अत्यंत दुःखद है| अहमद पटेल  का कांग्रेस पार्टी और सार्वजनिक जीवन में बड़ा योगदान रहा| मैं दुःख की इस घड़ी में उनके परिजनों और समर्थकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं| ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें| लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि ‘वरिष्ठ राजनीतिज्ञ व राज्यसभा सांसद अहमद पटेल का निधन दुखद है| वे सभी से मधुर संबंध रखने वाले ऐसे व्यक्तित्व थे जिनकी सभी दलों के नेताओं से सद्भावना थी. उनके निधन से जो शून्य उत्पन्न हुआ है उसकी पूर्ति असम्भव है. मेरी संवेदनाएं सभी परिजनों के साथ हैं| पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवेगौड़ा ने ट्वीट किया कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद अहमद पटेल के निधन की खबर सुन काफी स्तब्ध और दुखी हूं| हमारे देश और कांग्रेस को यह एक बड़ी क्षति है| भगवान उनकी आत्मा को शांति दे| वहीं मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने शोक संदेश में कहा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल के निधन से काफी दुखी हूं| उनके परिवार, समर्थकों को मेरी संवेदनाएं हैं|  कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट करके कहा है, ”यह एक दुखद दिन है| अहमद पटेल कांग्रेस पार्टी के एक स्तंभ थे| वह अपने सबसे कठिन समय में पार्टी के साथ खड़े रहे| हम उन्हें हमेशा याद करेंगे| फैजल, मुमताज और परिवार को मेरा प्यार और संवेदना| दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया है, ”अहमद पटेल नहीं रहे| एक अभिन्न मित्र विश्वसनीय साथी चला गया| हम दोनों सन् 1977 से साथ रह|. वे लोकसभा में पहुंचे| मैं विधान सभा में| हम सभी कांग्रेसियों के लिए वे हर राजनैतिक मर्ज़ की दवा थे| मृदुभाषी, व्यवहार कुशल और सदैव मुस्कुराते रहना उनकी पहचान थी| कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट किया है अहमद जी न केवल एक बुद्धिमान और अनुभवी सहकर्मी थे, जिनसे मैंने लगातार सलाह ली, वे एक ऐसे दोस्त थे, जो हम सभी के साथ खड़े रह|  उनकी आत्मा को शांति मिले| 

 

Exit mobile version