Home Latest कांग्रेसियों ने ईदगाह पहुंचकर दी ईद की शुभकामनाएं

कांग्रेसियों ने ईदगाह पहुंचकर दी ईद की शुभकामनाएं

धमतरी | कांग्रेसियों ने ईद-उल-फितर के अवसर पर ईदगाह पहुंचकर मुस्लिम भाइयों को ईद की शुभकामनाएं देते हुए देश में अमन-चैन कायम रहने की दुआ मांगी। कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गले मिलकर मुस्लिम भाइयों को ईद की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर, विधायक ओंकार साहू, पूर्व विधायक गुरमुख सिंह होरा, पूर्व विधायक लेखराम साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष मोहन लालवानी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरविन्द दोषी, हरमिंदर छाबड़ा, ब्लॉक अध्यक्ष खिलेन्द्र ध्रुव, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष आकाश गोलछा, योगेश लाल, विशु देवांगन, रजत सोनकर, प्रणय बच्चन, मानिक साहू, नवीन गजेंन्द्र, मोहन ध्रुव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Exit mobile version