Home Latest कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने ली इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी की आजीवन सदस्यता

कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने ली इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी की आजीवन सदस्यता

जिले के अन्य लोगों से आजीवन सदस्यता लेने किया आग्रह

धमतरी | कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी की बैठक लेकर इसकी आजीवन सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर कलेक्टर ने जिले में पदस्थ अन्य अधिकारियों एवं जिलेवासियों से इंडियन रेडक्रास सोसायटी की आजीवन सदस्यता लेने आग्रह किया।

बता दें कि जिले में इंडियन रेडक्रास सोसायटी का गठन वर्ष 2016 में किया गया था। वर्तमान में जिले में इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के 104 सदस्य हैं। रेडक्रास सोसायटी जिले में स्वास्थ्य सहायता, सेवाकार्य, दुर्घटना आदि में बचाव कार्य व अन्य महत्वपूर्ण कार्यों में अपना सहयोग देती रही है।

Exit mobile version