Home Latest कलेक्टर रघुवंशी ने जिले में 10वी और 12वी में टॉप करने वाले...

कलेक्टर रघुवंशी ने जिले में 10वी और 12वी में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी और उन्हें लैपटॉप प्रदान किया

धमतरी | जिले के हाई स्कूल एवं हायर सेकण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा में जिले में 10वीं और 12वीं में उच्चतम अंक लाने वाले विद्यार्थियों को कलेक्टर रघुवंशी ने मिठाई खिलाकर बधाई दी और उन्हें लैपटॉप प्रदान किया।

हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा में शासकीय हाई स्कूल बागतराई के विद्यार्थी भीमराज पिता हिम्मतलाल साहू ने जिले में टॉप किया है। इसी तरह 12वीं बोर्ड परीक्षा में शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल मेघा के छात्र ऋषभ सोनी पिता संतोष सोनी ने जिले से उच्चतम अंक अर्जित किया है। कलेक्टर ने दोनों छात्रों को और भी कड़ी मेहनत करने की सलाह दी और भविष्य के बारे में पूछा।

Exit mobile version