Home Latest कलेक्टर ने हर घर तिरंगा अभियान की दिलायी शपथ

कलेक्टर ने हर घर तिरंगा अभियान की दिलायी शपथ

धमतरी | शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में उपस्थित अधिकारियों को हर घर तिरंगा अभियान के तहत शपथ दिलाई। शपथ में कहा गया कि मैं शपथ लेती हूं कि मैं तिंरगा फहराऊंगी। हमारे स्वतन्त्रता सेनानी और वीर सपूतों की आवाज का सम्मान करूंगी और भारत के विकास और प्रगति के प्रति स्वयं को समर्पित करूंगी। इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान देश प्रेम की भावनाओं से जुड़ा है।

यह गौरवान्वित करने वाला क्षण है। हम अपने तिरंगा का सम्मान करते हैं। यह हमारे देश की पहचान होने के साथ ही हम सभी भारतवासियों में देश प्रेम की भावना को विकसित करता है। हम सभी भारतीय हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ें और देश के स्वतंत्रता सेनानियों, वीर सपूतों को सम्मान दें। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि जिले में आयोजित होने वाले महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में वे शामिल हों और हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाएं।

Exit mobile version