Home Latest कलेक्टर नम्रता गांधी को जल जगार प्रधानमंत्री अवार्ड दिए जाने पर जनप्रतिनिधियों...

कलेक्टर नम्रता गांधी को जल जगार प्रधानमंत्री अवार्ड दिए जाने पर जनप्रतिनिधियों ने दी बधाई

जल को संरक्षित कर संवर्धित किए जाने हेतु जल जगार के लिए हमेशा कलेक्टर मैडम के योगदान को रेखांकित -: राजेंद्र शर्मा, राष्ट्रीय स्तर पर धमतरी को पहचान मिलने का है गौरवशाली क्षण- विजय मोटवानी

धमतरी | जिला प्रशासन द्वारा जल संचय करते हुए भूमिगत जल स्रोत को ऊपर उठने के लिए बीते दिनों आयोजित जल जगार महोत्सव कलेक्टर नम्रता गांधी के सार्थक प्रयास तथा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं जनता के साथ ही साथ प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योगदान एवं सहभागिता के फलस्वरुप यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम धमतरी जिले को राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पृथक पहचान दे गया जिसे केंद्र सरकार के द्वारा तथा उसके जल संसाधन विभाग द्वारा काफी सराहना प्राप्त हुई जिसका परिणाम यह रहा की कलेक्टर श्रीमती नम्रता गांधी को प्रधानमंत्री अवार्ड से सम्मानित किए जाने हेतु चयनित किया गया है |

इस गौरवशाली उपलब्धि के लिए आज कलेक्टर श्रीमती गांधी को नगर निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा, युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष विजय मोटवानी तथा समाजसेवी कुलेश सोनी एवं पिंटू यादव बधाई एवं शुभकामनाएं देकर सम्मान को अभिभूत क्षण निर्मित करने वाला बताया। ग़ौरतलब छत्तीसगढ़ केडर के प्रशासनिक सेवा में यह उपलब्धि हासिल करने वाले तीसरी आईएएस अधिकारी के रूप में कलेक्टर नम्रता गांधी को यह उपलब्धि हासिल हुई है।इस अवार्ड पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए राजेंद्र शर्मा ने कहा है कि विश्व स्तर पर उपयोगिता के जल की जिस तरीके से कमी महसूस करते हुए निरंतर गिरावट हो रही है उसे दिशा में माहिती कार्य करने के लिए जल जगार महोत्सव को हमेशा सर्वोत्कृष्ट कार्य के रूप में रेखांकित किया जाता रहेगा। वही विजय मोटवानी ने कहा है कि धमतरी को राष्ट्रीय स्तर पर समसामयिक महत्वपूर्ण विषय पर एक विशिष्ट पहचान प्राप्त होते हुए जो उपलब्धि हासिल हुई है वह जिले के प्रत्येक नागरिक के लिए एक गौरवशाली क्षण निर्मित करता है जिसके लिए कलेक्टर मैडम पूरी उनकी टीम बधाई की पात्र है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version