Home Latest कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री नम्रता गांधी ने दिलाई ’’जाबो’’ की...

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री नम्रता गांधी ने दिलाई ’’जाबो’’ की शपथ

नगरीय निकाय/त्रि स्तरीय पंचायत निर्वाचन 2024, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री नम्रता गांधी ने दिलाई ’’जाबो’’ की शपथ

धमतरी | नगरीय निकायों एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2024-25 के लिए तैयार किए जाने वाले फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली के प्रचार-प्रसार हेतु छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग, रायपुर द्वारा ’’जाबो’’ (जागव वोटर) कार्यक्रम तैयार किया है। इसके तहत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री नम्रता गांधी ने कलेक्टोरेट परिसर में अधिकारी, कर्मचारियों को ’’जाबो’’ की शपथ दिलाई।

शपथ में कहा गया कि मैं अपने एवं अपने परिवार के 18 वर्ष की आयु प्राप्त कर चुके सभी सदस्यों को मतदान करने हेतु प्रेरित करूंगी। मैं आगामी निर्वाचनों में भय एवं लोभ से मुक्त होकर मतदान करूंगा एवं प्रजातांत्रिक व्यवस्था में भागीदारी निभाते हुए तथा अपना नैतिक दायित्व निभाते हुए अन्य सभी व्यक्तियों को भी मतदान करने हेतु अनिवार्य रूप से प्रोत्साहित करूंगी। में विशेषकर दिव्यांग मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया में भाग लेने हेतु प्रेरित करूंगा और मैं यह भी प्रतिज्ञा करता हूं कि मैं नैतिक मतदान ही करूंगा।

Exit mobile version